फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईंट भट्ठे पर मजदूरों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 08 Jun 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर चौकी के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों में शुक्रवार की देर रात मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका गांव के बगल में स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे धुनका निवासी रामचंदर, भोला और परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया निवासी कृष्णा में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में भोला का दाहिना हाथ टूट गया व सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं रामचंदर के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कृष्णा के सिर में चोट लगी है। जिसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें