फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर योगदान के लिए कार्यकर्ता सम्मानित 

Fri, 29 Dec 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। गुरुवार को स्थानीय वीरबहादुर नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का 132वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के लिए बेहतर योगदान देने वाले जिले के विभिन्न कांग्रेसी नेताओं को प्रमाणपत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी के इतिहास व स्थापना उद्देश्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पार्टी के लिए बेहतर योगदान देने वाले कांग्रेसी लक्ष्मीदास, बदरुद्दीन खान, केएम पांडेय, समीउल्लाह खान, मुन्नी उपाध्याय, फैय्याज खान, यंत्री प्रसाद मौर्य को प्रमाणपत्र देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में हुआ था।

आज देश आतंकवाद, धर्मवाद, जातिवाद के कुचक्र में फंसता चला जा रहा है, जो विश्व समुदाय के लिए अच्छे संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पुराने गौरव को दोहराने के लिए तैयार है। इस मौके पर त्रिभुवन नारायन मिश्र, विधिनरायन वर्मा, विनोद तिवारी, विनोद यादव, विश्वनाथ मद्धेशिया, ज्ञानेंदू पटेल, विनोद सिंह, जग्गू प्रसाद, नूर आलम, राकेश गुप्ता, विराजवीर अभिमन्यु, नौशाद आलम, अफजल अब्बासी, सुभाष पटेल, दिग्विजय नाथ शर्मा, चन्द्रभान प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें