फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर गरजे अमीन

Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर तहसील में धरनें पर बैठे अमिन संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों के उत्पीड़न समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने सभी तहसीलों में धरना दिया। सदर तहसील मेें धरना के दौरान संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने की व्यवस्था सेवा नियमावली में करने के साथ ही संवर्ग के ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी की मांग की। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान दिलाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति देने की मांग की। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक कर पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने और मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग की। इस दौरान भगवंत प्रसाद, निसार अहमद, विजय तिवारी, मनोज तिवारी, मुन्ना चौधरी, श्यामनाथ रविंद्र दूबे, मुन्ना चौधरी, अभिषेक मिश्रा, रामवृक्ष यादव के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
 
नौतनवां तहसील क्षेत्र के संग्रह अमीनों ने बुधवार को तहसील परिसर में ग्रेड वेतन में बढ़ोत्तरी सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और मुख्य सचिव राजस्व को संबोधित एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार राजेश कुमार को देकर उनकी मांगों के संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में उनका कहना रहा कि अमीन संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया था। जिसके बाद प्रमुख सचिव राजस्व के साथ बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन उसका क्रियान्वयन आज तक नहीं किया गया। जिससे अमीनों में शासन के प्रति आक्रोश है।

संग्रह अमीन दिन रात कठिन परिश्रम करके नगद रूप से शासकीय कोषागार में धनराशि जमा करते हैं। अपनी सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संवर्ग की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की की मांग की।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला, मंत्री प्रेम प्रकाश, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ सिंह, संतोष चौधरी, उदयराज, राम, विनय मौर्य, अशोक श्रीवास्तव, प्रकाश त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें