फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोर्टल पर चकबंध कार्य दिखा लगा दी श्रमिकों की हाजिरी, मौके पर गन्ने की फसल

विज्ञापन
ग्राम करमहीया में सोनू के खेत से पूरब गंडक तक ​दिखाया गया काम। 
विज्ञापन
पोर्टल पर श्रमिकों की हाजिरी के बाद भी निचलौल की ग्राम पंचायतों में मौके पर नहीं मिला मिट्टी कार्य
विज्ञापन

मिट्टी की बजाए चकबंध और चकमार्ग पर उगे मिले घास-फूस, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
महराजगंज। वीबी-जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में जिस खेत में गन्ने की फसल लहलहा रही है, उसमें मिट्टी भराई का काम दर्शाने का मामला सामने आया। वहीं चकबंद और चकमार्ग पर घास-फूस उगे मिले जबकि निचलौल में पांच कार्यस्थलों पर कुल 348 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कराते हुए यहां सफाई कार्य दिखाया गया।
निचलौल की ग्राम पंचायत टिकूलहिया में संदीप के खेत से जनार्दन के खेत तक बंधा निर्माण कार्य 28 सितंबर को पोर्टल पर दर्ज है। इस कार्य के लिए सोमवार को 82 श्रमिकों की हाजिरी लगाई गई। मंगलवार को मौके पर पहुंचने पर कोई नया निर्माण कार्य होता नहीं मिला। मौके पर पूर्व में भी कार्य कराए जाने के स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखे। इसी तरह ग्राम करमहिया में सोनू के खेत से पूरब गंडक तक चकबंध निर्माण कार्य पोर्टल पर दर्ज है। मौके पर सोनू के खेत के दोनों तरफ गन्ने की फसल लगी मिली और बारिश का पानी जमा था। चकबंध पर घास-फूस भी जमी हुई थी। इसके बावजूद सोमवार को 59 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

निचलौल के ही करमहिया में ही 28 सितंबर को मिश्राजी के खेत से उत्तर खदेरू के खेत तक चकबंध निर्माण कार्य दिखाया गया है। यहां भी मौके पर चकबंध के दोनों तरफ मिट्टी कार्य के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले। पूरब दिशा में बगीचा और पश्चिम दिशा में गन्ने की फसल लगी मिली। इस कार्य के लिए भी 59 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी। वहीं ग्राम रामचंद्रही में बासदेव के घर से जंगल सिवान तक और त्रिलोकी के खेत से सतेंद्र के घर तक चकबंध निर्माण कार्य पोर्टल पर दर्ज है। दोनों स्थानों पर चकमार्ग पर घास-फूस जमी मिली और कोई नया मिट्टी कार्य होता नहीं दिखाई दिया। इन दोनों कार्यों के लिए सोमवार को कुल 148 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी। ऐसे में पोर्टल पर दर्ज कार्यों और मौके की स्थिति का मिलान कराने की मांग उठ रही है।
मनरेगा में अनियमितता पर दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी

मनरेगा में सामने आए मामलों में कार्रवाई के तरीके को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। जांच आख्या के अनुसार, परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत परतावल में वरियरवा पोखरी के सुंदरीकरण के नाम पर फर्जी भुगतान का मामला सामने आया था। वहीं घुघली ब्लॉक में 1.28 करोड़ रुपये के गबन के मामले में तत्कालीन बीडीओ प्रवीन शुक्ला ने सदर कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सदर ब्लॉक में 38 लाख रुपये के भुगतान का मामला सामने आने पर किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया। मामले में सिर्फ संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब निचलौल में पोर्टल पर दर्ज हाजिरी और मौके पर कार्यों की स्थिति में अंतर सामने आने के बाद कार्रवाई की उम्मीद है।
स्पीकअप
गांव में संदीप के खेत से जनार्दन के खेत तक बंधा निर्माण कार्य पोर्टल पर दिखाया गया है। सोमवार को इस कार्य में 82 श्रमिकों की हाजिरी भी दर्ज की गई लेकिन मौके पर कोई नया मिट्टी कार्य होता नहीं दिखा। इससे वीबी-जी रामजी के तहत कराए जा रहे कार्यों और पोर्टल पर दर्ज हाजिरी की जांच कराए जाने की जरूरत है।
- रमापति चौरसिया, निवासी टिकूलहिया
गांव में चकबंध निर्माण के नाम पर पोर्टल पर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की जा रही है जबकि मौके पर कोई मिट्टी कार्य होता नहीं दिख रहा है। चकबंध पर घास-फूस जमी हुई है और आसपास खेतों में गन्ने की फसल लगी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज होना जांच का विषय है।
- दशरथ, निवासी करमहिया
चकबंध निर्माण के नाम पर पोर्टल पर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई है लेकिन मौके पर कोई नया मिट्टी कार्य होता नहीं दिखाई दिया। चकमार्ग पर घास-फूस जमी हुई है। यदि कार्य कराया गया होता तो मौके पर उसके प्रमाण जरूर दिखाई देते। ऐसे में पोर्टल पर दर्ज हाजिरी और कराए गए कार्यों की जांच होनी चाहिए।
- बासदेव, निवासी रामचन्द्रही
गांव में चकबंध निर्माण के नाम पर मनरेगा पोर्टल पर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई है लेकिन मौके पर कोई नया मिट्टी कार्य नहीं कराया गया है। चकमार्ग पर घास-फूस दिख रही है। इससे साफ है कि पोर्टल पर दर्ज कार्यों और मौके की वास्तविक स्थिति में अंतर है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

-त्रिलोकी चौधरी, निवासी रामचन्द्रही
वर्जन
जिन जगहों पर कार्य दिखाया गया है वहां का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- गौरवेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें