फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर काम करने गया मजदूर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर काम करने गया मजदूर लापता
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मोहद्दीनपुर गांव का मजदूर नरसिंह बीते पांच मई को अपने घर पर बताकर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए गया था। जब शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
सात मई को गांव के पूर्व प्रधान के मोबाइल पर लापता मजदूर ने अपने फोन नंबर से फोन किया, कहा कि हमको तीन लोगों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार थे जो सतगुर गांव के नहर पुलिया के पास रोककर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा लिए। तीनों लोग गोरखपुर एक अनजान जगह पर ले गए। वहां से तीनों लोग बोलेरो में बैठाकर बिहार लेकर चले गए और हमें एक कमरे में बंद करके रात में मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मजदूर के बड़े भाई रामकुमार की तहरीर पर गांव के रमाकांत, धर्मदास, संजय और तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। लापता मजदूर को बरामद करने के लिए उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। जल्द ही लापता मजदूर को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें