121 संक्रमित मिले, 205 हुए स्वस्थ
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में प्रत्येक दिन इजाफा हो रा है। शनिवार को 1844 सैंपल की जांच में 121 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 205 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 9439 केस हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 1106 है। अब तक 107 की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 8226 हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 1002 संक्रमित होमआइशोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितो की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजो की समय समय पर निगरानी की जा रही है।
1809 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोना रोधी टीका लगाने के व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालो में है। शनिवार को 1200 लक्ष्य के सपेक्ष 1809 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को पूरी सतर्कता के साथ टीका लगाया गया। केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला अस्पताल में किरन, रमेश आदि ने टीका लगवाया। इसके अलावा अन्य सीएचसी पर टीका लगा। सीएमओ डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया गया। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी अड्डा बाजार और न्यू पीएचसी पर्सिया बाबू मे शनिवार को 66 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगा। रतनपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गौतमने बता कि 66 लोगों को टीका लगा है। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 60 व्यक्तियों को टीका लगा। इसकी जनकारी बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने दी।