फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम ओडवलिया की घटना
विज्ञापन


निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम ओडवलिया में मकान निर्माण में काम कर रहा मजदूर हाईटेंशन बिजली की तार के चपेट में आने से झुलस कर बेहोश हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बंदी विशुनपुरा निवासी ब्रह्मा पटेल (55) ग्राम प्रधान बंदी विशुनपुरा बैजनाथ यादव के मकान निर्माण में कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वह लोहे की सरिया ऊपर की तरफ खींच रहे थे। इसी दौरान 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन बिजली की तार के चपेट में आ गए। इससे झुलसकर वह नीचे गिर गए। आनन-फानन में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया, जहां ब्रह्मा पटेल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृतक की बेटी नीतू, बेटा और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य था। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें