फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली व्यवस्था चरमराई तो प्रशासन ने कसा शिकंजा

Fri, 17 Mar 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर कोतवाली में बैठाए गए एसडीओ और अन्य बिजली कर्मी।
विज्ञापन
लाइनमैन को खेत में दौड़ाया व एसडीओ को पकड़कर कोतवाली लाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बृहस्पतिवार को चरमराई तो प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया। बैकुंठपुर पावर हाउस पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने धरने पर बैठे कर्मियों से बातचीत शुरू की। इतने में हड़ताल पर बैठे कर्मी इधर-उधर खिसक लिए। मौके से एसडीओ को पुलिस कोतवाली लेकर आई, इसके बाद आपूर्ति व्यवस्था को दुरूस्त कराने का प्रयास किया जाने लगा। देर शाम को एसडीओ और थाने में बैठाए गए अन्य बिजली कर्मियों को छोड़ दिया गया।
बैकुंठपुर पावर हाउस पर विद्युत कर्मी धरने पर डटे। शाम को सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम व सीओ सदर अजय सिंह चौहान, सदर कोतवाल रवि राय व नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह पहुंचे। शाम को करीब 5:30 बजे एसडीओ उपेंद्र चौरसिया, एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता, अवर अभियंता शंभू कुमार निचलौल, चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनिल कुमार, संविदाकर्मी राजकुमार, सुग्रीव, राधारमण चौरसिया को कोतवाली लाया गया गया। थोड़ी देर में बिजली गुल हो गई तो अधिकारी बेचैन हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सात बजे से 7:40 तक बिजली गुल रही। 7:45 बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, लाइनमैन को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज को खेत में दौड़ना पड़ा। एसडीओ उपेंद्र चौरसिया ने बताया कि सुग्रीव और राधारमण को जब पुलिस ने पकड़ा था, तो विरोध किया गया। इसके बाद हम लोगों को भी पकड़ कर थाने लाया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ समेत अन्य कर्मियों को कोतवाली में बैठाए जाने के कारण बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रकट किया। पुलिस ने उनको समझाकर शांत कराया। कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि कर्मियों को बिजली व्यवस्था बहाल कराने के लिए लाया गया है। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।

सदर कोतवाली में बैठाए गए एसडीओ और अन्य बिजली कर्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें