फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लैंगिक भेदभाव समाप्त करने के लिए हुई महिला दिवस की शुरुआत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महिलाओं और छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया सम्मानित
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल तथा विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत विश्व स्तर पर लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान और पहचान देने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में लंबा सफर तय किया है और आज वे शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल तथा सुरक्षा सहित समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण और प्रगतिशील कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत जनपद में 700 से अधिक महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त आवास योजनाओं में भी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए महिला मुखिया के नाम पर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 41,908 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है और 42,886 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की लगभग प्रत्येक कल्याणकारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभर रही हैं। वे घर की दहलीज से निकलकर देश की सीमाओं की रक्षा तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की विविध भूमिकाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान जीजीआईसी आनंदनगर की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह, मंजू भारती तथा सना सैय्यद सहित अन्य महिलाओं और छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, राजकीय महिला इंटर कॉलेज महराजगंज की प्रधानाचार्या अनामिका पांडेय सहित महिला कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें