फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी के खिलाफ मौलाना का पुतला फूंका

विज्ञापन
परतावल  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी के विरोध में मौलाना का पुतला फूंका । 
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी की निंदा की
विज्ञापन

परतावल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को परतावल बाजार में लोगों ने प्रदर्शन कर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करता है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काशीनाथ सिंह, जनार्दन चौरसिया, राजन वर्मा, नागेश कसौधन, प्रभा शंकर, रविन्द्र, तेजा मोदनवाल, आनंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोभनीय टिप्पणी का खामियाजा भुगतने की चेतावनी

नौतनवा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह चेतावनी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ मौलाना सलीम द्वारा की गई यह टिप्पणी ओछी मानसिकता की परिचायक है। उन्होंने यह भी कहा कि मौलाना सलीम ने खुद को चर्चा में लाने के लिए इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें