फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिलाओं को किया गया जागरूक

Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ महुई में बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम की ओर से महिलाओं व बहुओं को समाज में बढ़ रहे पारिवारिक विवादों, महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या, यौन उत्पीड़न, अपहरण जैसे अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सारिका सिंह ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1098 तथा 1930 पर तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें