महराजगंज। 50 विद्यार्थी वाले परिषदीय स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज करने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
बेसिक शिक्षा विभाग के लाख प्रयास के बाद विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ी। इसके बाद 50 से कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है। इसके खिलाफ महिला शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त आदेश को स्थगित करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि स्कूलों को मर्ज किया गया तो दूरी बढ़ने से विद्यार्थियों के नामांकन का ग्राफ और घटेगा, क्योंकि दूर के स्कूल में पढ़ाने के लिए अभिभावक नहीं तैयार होंगे।