सोनौली। कस्बे के वार्ड-12 घनश्याम नगर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा के समापन के बाद कथा व्यास पंडित दीपचंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया और श्रद्धालुओं को भक्ति व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।