फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतावल में महिला ने तीन बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
परतावल क्षेत्र के एक महिला को हुआ तीन बच्चे।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
परतावल में महिला ने तीन बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन

परतावल। तरकुलवा भटगांवा गांव की रहने वाली जकीरुन निशा (32) ने परतावल के एक निजी अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे दो से तीन मिनट के अंतराल पर पैदा हुए। जानकारी के अनुसार बच्चों का नार्मल प्रसव हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार पैदा होने के समय बच्चों का सामान्य वजन 2 किलो 500 ग्राम होना चाहिए लेकिन सभी बच्चों का वजन दो किलो से कम बताया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों का वजन कम होने कि वजह से उन्हें महाराजगंज के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। बच्चों के पिता शाहिद ने बताया कि गोरखपुर के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया था, जहां पर तीन बच्चों के बारे में पता चला। बृहस्पतिवार को भोर में दर्द शुरू होने पर परतावल के निजी अस्पताल में तीन बच्चों का जन्म हुआ है। शाहिद ने बताया कि उनकी एक बेटी भी है जो करीब चार वर्ष की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें