फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति होना होगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पैसिया में चल रहा आत्मरक्षा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। ऐसा कर जहां वे स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगी, वहीं दूसरों की भी मदद कर सकेंगी।
विज्ञापन

ये बातें राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पैसिया में यूपी आइकान की ओर से हुए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ताइक्वांडो के जिला सचिव व प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए इस कला का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी बन रही हैं। यह जागरूकता की वजह से संभव हुआ है। जो छात्राएं इस कला से नहीं जुड़ी हैं वे भी इससे जुड़ते हुए उसका लाभ उठाएं। ताइक्वांडो खिलाड़ी राधिका, ममता व मुस्कान ने पंच टेक्निक, हैंड ग्रिप डिफेंस, हेयर ग्रिप डिफेंस आदि कलाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक गंगवार, आनंद मिश्रा, आशुतोष सिंह, आकाश पाठक, वसुंधरा त्रिपाठी, आशीष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें