फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परतावल बाजार में महिला का मोबाइल चोरी, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला के बैग से मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने महज दो घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुसुम्हा गांव निवासी हिना पत्नी कपिलदेव बृहस्पतिवार को परतावल में लगने वाले साप्ताहिक बाजार खरीदारी करने आई थीं। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान उनके बैग से किसी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब महिला ने बैग देखा तो मोबाइल नहीं मिला। पीड़िता ने श्यामदेउरवां थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने भिटौली थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सिकंदर पुत्र राजबहादुर (20) तथा समीर राजभर पुत्र विजय राजभर (19) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें