फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया क्षेत्र की ग्राम सभा नरायनपुर का मामला, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन

एक माह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गया था महिला का पति

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नरायनपुर में रविवार रात एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासी संदीप प्रजापति की पत्नी अंजनी (28) शनिवार रात परिवार में अपने दोनों बच्चों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। सोमवार सुबह जब उसकी बेटी को प्यास लगी और पानी पीने गई तो मां का शव कुंडी से लटका देख रोने लगी। उसने घर के बगल के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंजनी का शव छत की कुंडी से लटका मिला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतका का पति संदीप प्रजापति करीब एक माह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गया है। घटना के समय घर पर अंजनी के दोनों बच्चे रिशु (5) और पीहू (7) मौजूद थे। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पति और ससुर मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल में दफन है मौत का राज
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत मामले में अब जांच का केंद्र उसका मोबाइल फोन बन गया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, चैट, सोशल मीडिया गतिविधियां और अन्य डिजिटल साक्ष्य मामले की असल वजह तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला की मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर लगातार फोन आता रहा। थाना प्रभारी ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मैसेज, व्हाट्सएप चैट, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें