फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार को एक घर के अंदर एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जबकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरदी निवासी अभय यादव की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। वह कभी गांव पर तो कभी परदेश में रहकर रोजी रोटी के इंतजाम करता रहता था।
इतना ही ग्रामीणों के मुताबिक अभय यादव नशे का काफी आदि भी था। जिसे लेकर परिवार में काफी कलह रहती थी। सबसे अधिक तो अभय की पत्नी सरस्वती देवी (28) परेशान रहती थी। अभय की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। इस बीच दोनों से दो बच्चों ने जन्म लिया था। इसी बीच सरस्वती देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

फिलहाल सरस्वती किस कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुंच मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं मृत महिला के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें