फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को राहगीरों की मदद से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुरा निवासी नूरा देवी (55) पत्नी रामप्यारे किसी बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने के लिए पैदल जा रही थीं। तहसील मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद बाइक चालक सीएचसी तक पहुंचा था लेकिन मौका पाकर वहां से भाग गया। महिला के परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें