फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पगडंडी सीमा के नजदीक छह बोरी लावारिस यूरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंपा यूरिया
विज्ञापन

खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के सीमा चौकी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 526/12 के पास से छह बोरी लावारिस यूरिया बरामद किया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुंडी बीओपी के मुख्य आरक्षी अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में सीमा चौकी सुंडी में गश्त कर रही थी। इस दौरान खुफिया सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सीमा स्तंभ संख्या 526/12 के पास से खाद को अवैध रूप से सीमा पार कराने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गश्त टीम मौक पर पहुंची। वहां पहुंचने पर जवानों ने देखा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर की दूरी पर खाद की बोरियां रखी हैं। सीमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है।
जैसे ही गश्त पार्टी ने संदिग्ध व्यक्ति को रुकने और पास आने के लिए कहा, वह व्यक्ति नेपाल सीमा की ओर भागने लगा। गश्त टीम ने तत्काल उसका पीछा किया गया लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा की निकटता का फायदा उठाकर तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

जवानों ने मौके की सघन तलाशी ली तो छह बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद हुई। बरामद कि गई यूरिया का मौके पर ही जब्ती मेमो तैयार कर अग्रिम एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जब्त खाद को कस्टम कार्यालय, नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें