फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला को घर से निकाला, छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शशिकला जो ग्राम चेहरी टोला शिवस्थान की रहने वाली हैं, अपने पति विजय साहनी, सास कलावती, ससुर हेमराज व देवर मधुवन, महेंद्र और दिलीप के खिलाफ मारपीट, धमकी और बच्चों को भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन



शशिकला ने बताया कि उनके पति ने तीन वर्ष पूर्व उन्हें मारकर घर से भगा दिया था। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। पिछले महीने पति ने सुलह-समझौते के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद वे घर लौट आईं। लेकिन 21 जनवरी को पति ने अपनी मां कलावती और पिता हेमराज के कहने पर उन्हें घर से मारपीट कर भगा दिया। इस दौरान अन्य परिवारजन ने भी उनकी पिटाई की, गालियां दीं और धमकी दी कि यदि दोबारा घर आईं तो बच्चों सहित मारकर खत्म कर देंगे। आरोप है कि परिवार ने पति की दूसरी शादी भी तय कर दी है।



शशिकला ने आरोप लगाया कि ये लोग सरकारी कानून को नहीं मानते और गुंडागर्दी करते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी पति विजय साहनी, कलावती, हेमराज, मधुबन, महेंद्र, दिलीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें