फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति की दूसरी शादी की सूचना पर सुसराल में घर धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
ससुराल पहुंची महिला को समझाती पुलिस।  
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर भेज दिया मायके
विज्ञापन

महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया है दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र में पति की दूसरी शादी किए जाने की सूचना मिलने पर पत्नी शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे ससुराल पहुंच गई और घर में रहने की जिद पर अड़ गई। ससुरालियों के मना करने पर महिला दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान सास-ससुर से उसकी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को उसके मायके भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा तिवारी निवासी शबनम खातून का आरोप है कि उसकी शादी गांव के ही नुरसेद अली से वर्ष 2024 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसका पति इस समय छपिया में मकान बनवाकर पूरे परिवार से रहता है। उसने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि दहेज न मिलने पर उसके साथ मारपीट, प्रताड़ना और उत्पीड़न किया गया। इस संबंध में भिटौली थाने में दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। मामला न्यायिक एवं पुलिस प्रक्रिया में लंबित है। इसी बीच आज उसे सूचना मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है और समाज में यह प्रचारित किया जा रहा है कि वह स्वयं ससुराल छोड़कर चली गई ।
इसी बात से आहत होकर महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ससुराल पहुंची और खुद को वैध पत्नी बताते हुए घर में रहने का अधिकार मांगने लगी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
करीब दो घंटे तक चले विवाद और हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को समझाकर वहां से उसके मां-बाप के घर भेज दिया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के आरोपों को लेकर पहले से ही भिटौली थाने में मुकदमा दर्ज है जिसकी जांच एवं कानूनी कार्रवाई लंबित है। वहीं दूसरी शादी की आशंका को लेकर भी महिला ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही मामला न्यायालय में है। विवाद की स्थिति में महिला को समझा-बुझाकर उसके पिता के घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें