फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक वार्ड में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह पड़ोसी कुंदन पटेल के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कुंदन ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और अनुचित तरीके से छूने लगा।
विज्ञापन




विरोध कर शोर मचाने पर कुंदन ने उन्हें गालियां दीं। इस बीच कुंदन की पत्नी घर से डंडा लेकर आई और गालियां देते हुए हमला कर दिया। कुंदन ने वहां पड़े लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया, इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की आरोपी कुंदन पटेल व कुंदन की पत्नी नाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें