फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता को ग्राइंडर से काटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-मामले में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने और ग्राइंडर (लकड़ी काटने की मशीन) से काटने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने भिटौली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी भिटौली थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी अखिलेश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट की जाती थी और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। दुर्गावती का आरोप है कि एक दिन ससुराल के सभी लोग एकजुट होकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और ग्राइंडर से काटने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अखिलेश, सास बिंदावती, जेठ दिलीप तथा जेठानी रेशमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें