फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर संग रह रही महिला पति के घर जाने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर संग रह रही महिला पति के घर जाने को तैयार नहीं
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी का दिल देवर पर आ गया। दोनों का प्यार परवान इस कदर चढ़ा कि पति को छोड़ महिला देवर के साथ रहने की जीद पर अड़ गई। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। मायके से ही महिला ने एसपी के पास जाकर पति पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया।
पति ने थाने पर पीड़ा सुनाई। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी का छोटे भाई से संबंध है। वह उसी से बात करती है। पुलिस ने पत्नी और देवर को भी थाने बुलाया। थाने में महिला देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र की एक युवती की शादी श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई है। कुछ दिनों बाद विवाहिता का दिल देवर पर आ गया। देवर और भाभी के बीच प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ रहने की ठान ली। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो उसने प्यार पर पहरा बैठा दिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पत्नी अपने चली गई। देवर के प्यार में डूबी विवाहित देवर के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजनों के समझाने का भी असर नहीं पड़ा। पति के साथ रहने पर विवाहिता ने साफ इंकार कर दिया और देवर के साथ घर चली गई। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि दोनों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें