फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चिउटहा में कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना अंतर्गत चिउटहां चौराहे पर आमने-सामने से हुई टक्कर
महराजगंज। सिंदुरिया थाना अंतर्गत चिउटहां चौराहे पर मंगलवार को कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे घटी इस घटना में दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चिउटहा निवासी शहादत अपनी कार खुद चलाते हुए सिंदुरिया की तरफ जा रहा था। इसी बीच सिंदुरिया की ओर से आ रही एक बाइक की चौराहे पर कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अजय, सुभाष पासवान और फूलमती निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा भिजवाया। फूलमती की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतका के परिजन संपर्क में हैं। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें