फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानव तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल की भैरहवा पुलिस ने आठ साल से मानव तस्करी में लिप्त और फरार चल रही महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नेपाली युवतियों को बहला फुसलाकर नौकरी का लालच देकर भारत के रास्ते कुवैत भेज देती थी।
विज्ञापन

कुवैत पहुंची कुछ युवतियों ने दूतावास के माध्यम से नेपाल पुलिस से संपर्क कर महिला की शिकायत की थी। डीएसपी सूरज कार्की ने मंगलवार को बताया कि आठ साल से मानव तस्करी में लिप्त महिला विष्णु माया शर्मा को न्यू दुर्गानगर, बुटवल उप-महानगर, वार्ड क्रमांक 11, रूपनदेही से गिरफ्तार किया गया।
महिला पर तीन युवतियों को भारत के रास्ते कुवैत में बेचने की कोशिश में थी। उन्हीं पीड़िताओं की शिकायत पर महिला की गिरफ्तारी हुई। मामले में आवश्यक जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें