अड्डा बाजार। नौतनवा थाना अंतर्गत गजरही के पास पीडब्ल्यूडी मार्ग पर शनिवार को दोपहर 12 बजे टेंपो और पिकअप में सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो में सवार अकाली (36) घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी के मुशहरन टोला निवासी अकाली एकसड़वा से घर लौट रही थी। संपतिहा चौराहा पर टेंपो में बैठ गईं। गजरही चंदनपुर टोला के पास अड्डा की ओर से आ रही थीं कि पिकअप ने सामने से टेंपो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही महिला के रिश्तेेदार भी घटनास्थल पहुंचे। महिला को पहचानते ही निजी साधन से इलाज के लिए गोरखपुर ले गए। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद