फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के बाहर महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 15 Jan 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। घर के बाहर आग सेंक रही महिला को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक बाजार के अटलबिहारी वाजपेयी नगर (धरमपुर) निवासी बासमती (45) मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठकर आग सेंक रही थीं। इसी दौरान कुईया उर्फ महेशपुर की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित बोलेरो चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, बोलेरो पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें