फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में बेटे की मौत मामले में महिला ने दी तहरीर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के उसरहवा वनटांगिया निवासी एक महिला ने अपने बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अनिता देवी ने बेटे अनूप की मौत के लिए ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अनिता ने बताया कि अनूप 23 अप्रैल को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकला था। उसकी तिलक 4 मई और विवाह 12 मई को तय था। कार्ड वितरण के बाद वह दोपहर करीब 2:30 बजे लखिमा भट्ठे के पास पहुंचा था। आरोप है कि कटहरा की ओर से आ रही ई-रिक्शा का चालक सुदर्शन निवासी अवधपुर बागापार तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आ गया और सामने से अनूप की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें