फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली का स्विच ऑन करते ही करंट की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार के ग्राम सभा बेलभरिया का मामला, परिजनों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

महराजगंज। थाना क्षेत्र कोठीभार की ग्राम सभा बेलभरिया में शुक्रवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार के ग्राम सभा बेलभरिया निवासी जवाहिर विश्वकर्मा ट्रक चालक हैं। हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण कई महीनों से घर पर ही हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2.30 बजे पति-पत्नी घर पर ही थे। इसी दौरान किसी काम से जवाहिर की पत्नी नर्मदा देवी (50) घर में बिजली का स्विच ऑन कर रही थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। यह देख उनके पति ने शोर मचाया। आसपास के पहुंचे लोगों ने मेन स्विच बंदकर किसी तरह से उनको अलग किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में हल्का इंचार्ज विनीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विपिन कुमार ने भी घटना की जांच-पड़ताल की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

बेटे की शादी देखने की हसरत नहीं हो सकी पूरी
नर्मदा देवी के चार बच्चे हैं। दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़े बेटे गुड्डू और दोनों बेटियों की शादी हो गई है। छोटे बेटे रमेश की शादी करीब 15 दिन पहले तय हुई है। नवंबर में बेटे की शादी होनी है। शादी तय होने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल था। लेकिन इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों बेटे परदेश में रहकर काम करते हैं। घटना के बाद दोनों वहां से घर के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें