फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बेटी गंभीर

विज्ञापन
फरेदा बाईपास दुर्घटना में घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बेटी गंभीर
विज्ञापन

फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक
अनियंत्रित कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी, दो अन्य हुए घायल
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की शिकार दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के बेजौली निवासी मनोज पत्नी सरिता (32 ) व बेटी खुशबू (3) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें बनकटी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। मनोज और खुशबू को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मनोज की बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने एक अन्य बाइक को चपेट में ले लिया था, जिससे उस पर सवार फरेंदा के परासखाड़ निवासी परमवीर (18) व बैकुंठपुर निवासी अविनाश (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें