फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इलाज के दौरान महिला की मौत, अवैध क्लीनिक सील

Sun, 17 Mar 2024 06:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अवैध क्लीनिक के संचालन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां फंसकर लोग इलाज कराते हैं, हालात खराब होने पर क्लीनिक संचालक पल्ला झाड़कर किनारा कस लेते हैं। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी क्षेत्र की रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला को शनिवार की रात में सीने में दर्द होना शुरू हो गया। सुबह होते ही परिजन उसे लेकर परतावल चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में गए, लेकिन वहां डाक्टर उपलब्ध नहीं थे। उसके बाद महदेवा चौराहे पर स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जहां डाॅक्टर ने इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। धीरे-धीरे यह बात फैल गई। किसी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही महिला के परिजन शव लेकर घर चले गए और दाह संस्कार कर दिया।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि महादेवा चौराहे पर संचालित एक क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। हम लोग वहां पहुंचे तो न तो मृतक महिला मिली और न ही डाॅक्टर। क्लीनिक को सील कर विभागीय जांच की जा रही है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मृतक महिला के घर वालों से संपर्क किया गया तो वे किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें