फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 20 Feb 2024 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। महराजगंज फरेंदा मार्ग पर स्थित करहिया पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के समीप सड़क पार कर रही 60 वर्षीय महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अगल-बगल के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। महिला का शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पहचान कराने का प्रयास किया। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुए है। इस संबंध में सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि महिला का पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका। वाहन की जांच के लिए अगल बगल लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें