फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चिकन पॉक्स की दस्तक से एक महिला की मौत, 10 पीड़ित

Thu, 27 Apr 2023 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी निचलौल।

सार

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि शहर के वार्डो में आशा कर्मी नहीं होती हैं, इससे चिकन पॉक्स फैलने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है। जल्दी टीम भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
चिकन पॉक्स निकलने के बाद भी गांव की नाली साफ नहीं है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज शहर के घोड़हवा वार्ड में चिकेन पॉक्स से पीड़ित रविवार देर रात एक महिला की मौत चुकी है। जबकि 10 परिवार इससे पीड़ित हैं। आंगनबाड़ी के सर्वे में बच्चे से लेकर बुजुर्ग इसमें शामिल हैं। यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन


वार्ड की आंगनबाड़ी नीलम पटेल ने बताया कि चिकन पॉक्स की चपेट में आने से वार्ड की आशा देवी (45) की बीते रविवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। धीरे-धीरे वार्ड के कई घर चपेट में आ गए।

गुरूवार को वार्ड के सर्वे में लक्ष्मी गुप्ता, श्रवण, राजू मदनवाल, बृजमोहन, शमशाद,दयाशंकर के परिवार में करीब 10 लोग पीड़ित मिले। कुछ लोग इसकी सूचना छुपा लिए हैं। वार्ड के रहने वाले संतोष लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद रजा, संदीप कुमार में कहा कि यह बीमारी वार्ड में निरंतर बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चिकन पॉक्स से छह साल के मासूम की मौत, 12 से अधिक बच्चे और बड़े हैं पीड़ित

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि शहर के वार्डो में आशा कर्मी नहीं होती हैं, इससे चिकन पॉक्स फैलने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है। जल्दी टीम भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से किया जा रहा है। टीम लगाकर वार्ड की साफ सफाई कराने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें