फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने सड़क पर किया हंगामा

Fri, 24 Jan 2025 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सेनानी नगर वार्ड में शुक्रवार को एक महिला कपड़े उतार कर हंगामा करते हुए सिसवा घुघली मार्ग पर लेट गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को चौकी ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न एक महिला ईस्टेट चौक पर एक चाय की दुकान के सामने लोगों को अपशब्द बोलते हुए हंगामा करने लगी। मीराबाई निवासी सोनू ने बताया कि नेपाली महिला नशे की हालात में हंगामा करते हुए सिसवा घुघली मुख्य मार्ग पर ऋषिकुल महाविद्यालय के समीप लेट गई। सेनानी नगर निवासी गौरी ने बताया कि मामले को देखते हुए किसी ने मुकामी पुलिस को सूचना दी।
चौकी इंचार्ज उमाकांत सरोज महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिला को पुलिस चौकी ले गईं जहां वह बहुत देर तक सोई रही। चौकी इंचार्ज के अनुसार, जगने के बाद महिला ने बताया कि उसकी टोली रायपुर में रुकी है। उसे महिला कांस्टेबल के साथ उसके परिजनों के पास भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के मुताबिक, महिला ने हंगामा किया था। उसकी स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है कि वह नशे में है या मानसिक रोगी है, महिला को अस्पताल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें