वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
फरेंदा कस्बे का बताया जा रहा वायरल वीडियो
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पीछे सब्जी मंडी के पास महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है। वारयर वीडियो में पिट रहा व्यक्ति महिलाओं से रहम की भीख मांग रहा है। जबकि महिलाएं गाली देते हुए उसकी पिटाई कर रही हैं। वायरल वीडियो बुधवार की शाम का बताया जा रहा है।
आनंदनगर कस्बे के सब्जी मंडी वाले सड़क पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। लोगों के अनुसार, एक महिला उसी रास्ते से जा रही थी कि एक बाइक सवार अधेड़ महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देता है। उसके बाद महिला आग बबूला होकर उस व्यक्ति का कालर पकड़ कर बाइक से खींच लेती है और गाली देते हुए खुद को निषाद समाज की महिला होने की बात कहते हुए व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई करने लगती है। कुछ ही देर में अन्य महिलाएं भी व्यक्ति को पीटने लगती हैं। पिटाई के दौरान आरोपी व्यक्ति हाथ जोड़ कर माफी भी मांगता है। कुछ देर के बाद काफी संख्या में लोग पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत कराते हैं। वायरल वीडियो के बारे में महिला से बात किया तो महिला ने व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला बताया। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।