परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत परतावल छातीराम नायक टोला निवासिनी रूखमीना ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति आदर्श राय, देवर विद्यासागर, सास गिरजा, दुर्गा, कन्हैया, मुन्ना राय तथा रिंकू आदि ने मिलकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।