परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी (17) के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी के भाई ने बुधवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी बहन 10 मार्च को घर से निकली लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। पीड़ित भाई का आरोप है कि बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही गौरी साहनी उसकी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी नाबालिग बहन को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।