फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के बाहर सो रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

विज्ञापन
परतावल में रूक्मिणी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।  
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कटिया गांव का मामला, दोनों आरोपी गांव के ही
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महिला का शव घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला
परतावल (महराजगंज)। घर के बाहर चारपाई पर साे रही महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कटिया गांव की है। शुक्रवार सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से तनाव फैल गया। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी शिवनारायण काफी बीमार रहते हैं। उनकी पत्नी रुक्मिणी (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। इनके चार बच्चे हैं। बृहस्पतिवार शाम रुक्मिणी का गांव के ही दो युवकों अजय साहनी और भरथरी साहनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर वालों के अनुसार, रात करीब नौ बजे दोनों शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होने पर रुक्मिणी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शुक्रवार सुबह थाने आने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार सुबह रुक्मिणी का खून से लथपथ शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। इससे घर वालों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के बच्चों ने अजय और भरथरी पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

एएसपी और सीओ ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का गहन निरीक्षण किया और आसपास के लोगों और घर वालों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन




वर्जन
महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घर वालों की तहरीर के आधार पर गांव के ही अजय साहनी और भरथरी साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें