अपने चाय की दुकान पर काम कर रही महिला पर आरोपियों ने किया हमला
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगदवां राजा में जमीन विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता फूलमती देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 19 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे उनके चाय की दुकान पर गोविंद उर्फ अमिरका गौड़ निवासी बागापार टोला बरईठवा और रघुनाथ निवासी ग्राम लोहरौली, थाना निचलौल पहुंचे। दोनों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
फूलमती देवी ने बताया कि शोर सुनकर गांववासी इकट्ठा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि उनके पति और बच्चों को भी इस दौरान चोट लगी। तहरीर में फूलमती देवी ने आगे बताया कि यह विवाद उनके परिवार की जमीन से जुड़ा है। उनके पति को दारू पिलाकर बहला-फुसलाकर दामाद ने जमीन अपने परिचित के नाम लिखवा दी थी। जब खातों में खारिज-दाखिल हो गया तो पता चला। उन्होंने इस संबंध में दीवानी अदालत में मुकदमा दायर कर दिया है। आरोप है कि इसी जमीन के विवाद के कारण आरोपियों हमला किया है। आरोपी मुकदमा करने से नाराज थे।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी गोविंद उर्फ अमिरका गौड़ निवासी बागापार टोला बरईठवा और रघुनाथ निवासी ग्राम लोहरौली, थाना निचलौल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद