फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झगड़ा रोकने गई महिला पर रॉड से हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला में मंगलवार की रात हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सविता निवासी गोपाला ने थानाध्यक्ष घुघली को दिए तहरीर में बताया कि 30 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर के बगल में झगड़ा हो रहा था। वह अपने बच्चे को बुलाने गई थीं तभी सपना नामक युवती ने रॉड से सिर पर हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि इसके बाद मदन, किशन और अखिलेश तीनों ने गालियां देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अगले दिन थाना घुघली में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें