महराजगंज। रविवार अवकाश का दिन होने के बाद भी कोषागार खुला रहा और विभिन्न विभागों के बजट निकासी का क्रम जारी रहा। रविवार को 22 करोड़ 87 लाख 81 हजार 545 रुपये का बजट ट्रेजरी से जारी किया गया। इस निकासी के बाद इस महीने हुई निकासी तीन अरब रुपये के और समीप पहुंच गई है जबकि आज का दिन अभी शेष है।
पूरे वित्तीय वर्ष बजट निकासी के प्रति उदासीन रहे महकमें इन दिनों बजट निकासी में सक्रिय देखे जा रहे हैं। अवकाश के दिन 228781545 रुपये का बजट रिलीज हुआ। शनिवार को 18 करोड़ 95 लाख, 18 हजार 664 रुपये जारी हुए थे। पूरे मार्च माह में हूई निकासी को देखें तो पहली तारीख से लेकर 30 तक कुल 2 अरब, 96 करोड़ 20 लाख 91 हजार 756 रुपये का बजट जारी हो चुका है जबकि अभी 31 मार्च का पूरा दिन शेष है और निकासी देर शाम तक चलेगी।
मार्च में बजट निकासी तेजी से हुईं। आखिरी सप्ताह में इसमें विशेष वृद्धि हुई है। आज आखिरी दिन है। निकासी का ग्राफ देखकर उम्मीद है कि निकासी बजट तीन अरब रुपये तक पहुंचेगा।
-राजकुमार गुप्ता कोषाधिकारी