फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ते संक्रमण के साथ लंबी हुई जांच के लिए कतार

Fri, 01 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के जांच करानें के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
महराजगंज। जुलाई में धरातल पर भले ही मानसून की अनदेखी की स्थिति है, लेकिन आबोहवा में संक्रमण ने अपनी पुख्ता उपस्थिति दर्ज कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

जुलाई के पहले पखवाड़े में ओपीडी के पैथाॅलोजी रिकॉर्ड बताते हैं कि तब संख्या 100 से 120 रोगियों तक थी, लेकिन अब यही संख्या बढ़कर 300 तक जा पहुंचीं है। मौजूदा समय में डायरिया के वायरल का प्रकोप चरम पर है। कोई घर ऐसा नहीं जहां कोई न कोई डायरिया अथवा वायरल फीवर से जूझ न रहा हो। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले डायरिया और फीवर के मरीजों की जांच रिपोर्ट देखे बिना चिकित्सक दवाओं का परामर्श नहीं दे रहे।
जांच की अनिवार्यता के विषय में डाॅ. वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि बुखार पीड़ितों की जांच इस समय इसलिए अनिवार्य किया गया है क्योंकि मच्छरों के प्रकोप के कारण भी बुखार आता है इसलिए जांच से पता लगाना जरूरी है कि साधारण बुखार है या मच्छरजनित। बृहस्पतिवार को जांच कराने पहुंचे अमित वर्मा, नीरज पटेल, अर्जुन ने बताया कि पैथाॅलोजी में लगभग 150 की जांच रिपोर्ट ही दोपहर दो बजे तक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें