फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कबड्डी में नेपाल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Thu, 31 Jul 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव गेंडहवा में चल रहे ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। नेपाल की टीम बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में बाॅर्डर से सटे भारत के गेंडहवा गांव की टीम को शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

भारत नेपाल की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग की थी। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गेंडहवा दिनेश कुमार ने 3100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष बृजेश चौहान ने बताया कि गेंडहवा में दो दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इसमें नेपाल राष्ट्र के महावारी नेपाल, दुर्गा टोल नरसही, मियां टोली जबकि भारत के गेंडहवा, बलुआ टोला सहित कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। वहीं प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला नेपाल में महलवारी और भारत के गेंडहवा गांव के बीच खेला गया। जहां पर नेपाल के महलवारी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर गेंडहवा के खिलाड़ियों को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन

विजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद और शील्ड के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदरे आलम, अनिल सहानी, दुष्यंत सिंह, अरविंद सहानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें