फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ती ठंड के सहारे सजने लगा ऊनी कपड़ों का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में परिवर्तन के बाद दिन छोटे तो रात बड़ी हो रही है। रात में गिरता तापमान ठंड का अहसास करा रहा है, जिसके कारण गर्म कपड़ों की खरीददारी शुरू हो गई है। बाजार में लोगों के लिए अलग-अलग रेंज के कपड़े लोगों को आकर्षित करने लगे हैं, जहां खरीदार जुटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी सूरज गोंड ने बताया कि हल्के कपड़ों का बजार गर्म हो चला है। उनके यहां स्पोर्ट्स जैकेट्स से लेकर लेदर व सामान्य जैकेट 300 रुपये तक 3 हजार की रेंज में आए हैं। छोटे बच्चों के लिए मंकी कैप, ऊनी लोअर 100 रुपये से 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। अभी तक ग्राहकों की संख्या कम थी, लेकिन तीन दिनों से बदले मौसम का लाभ बिक्री को मिल रहा है और लोगों ने खरीद शुरू कर दी है।
माल संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि उनके यहां रंग और डिजाइन के साथ हर मूल्य ऊनी कपड़े आए हैं, जिनकी बिक्री बढ़ी है। स्वेटर, जैकेट, इनर, शॉल की खरीदारी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें