फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 7.25 लाख रुपये से 29 स्कूल पर्यावरण संरक्षण के प्रति करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। सभी राजकीय स्कूलों में ईको क्लब गठन के निर्देश सत्रारंभ में दिए गए थे। अब शासन ने प्रति स्कूल की दर से इन क्लबों को 25-25 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए ईको क्लब का गठन किया गया है। इन क्लब के जरिये विद्यार्थी आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकेंगे। शासन ने क्लब के बेहतर संचालन के लिए जनपद को 7.25 लाख की धनराशि आवंटित की है। केंद्र सरकार की तरफ से मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ चलाया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय माध्यमिक स्कूलों में ईको क्लब का गठन किया जा रहा है।
यह हैं क्लब में शामिल
प्रत्येक राजकीय माध्यमिक स्कूलों के क्लब में प्रधानाचार्य, एक शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ, 10 के एक-एक विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से यह क्लब गठित किए जा रहे हैं। ईको क्लब की गतिविधियों का विवरण इसके अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। स्कूल के आसपास की वनस्पतियों का चिह्नांकन क्यूआर कोड से किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में गठित ईको क्लब के लिए 25-25 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। यह राशि संबंधित स्कूलों को प्रेषित की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें