फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विजेताओं को स्कूल में किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने कंपोजिट विद्यालय सेखुई की छात्रा रिद्धि व संध्या को शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक गौस आजम ने विद्यालय में सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान अन्य छात्र भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक गौस आजम ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता का आयोजन वृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा की देख-रेख में हुआ था। करीब 70 कंपोजिट विद्यालयों से चयनित 150 छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। परीक्षा व इंटरव्यू के बाद सात छात्रों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में यूपीएस नाथनगर की छात्रा राजनंदनी प्रथम, कंपोजिट विद्यालय सेखुई की छात्रा कुमारी रिद्धि को दूसरा, कम्हरिया के शिवम गुप्ता को तीसरा, कम्हरिया के राधा चौरसिया को चौथा और सेखुई की छात्रा कुमारी संध्या को पांचवा स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें