फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निकायों में बहेगी विकास की बयार, 11.54 लाख खर्चेगा डूडा

Sun, 08 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के नगर निकायों में डूडा की मदद से विकास की बयार बहेगी। 11 करोड़ 54 लाख 42 हजार रुपये से 53 सीसी रोड़ का निर्माण होगा। मार्ग के दोनों तरफ जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पानी रुकने की समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन


नगर निकायों की सुविधा संपन्न बनाने में डूडा भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। मौजूदा वित्तीय सत्र में भारी भरकम राशि डूडा नगर पंचायत व नगर पालिका के मोहल्लों में सीसी रोड़ बनवाने पर खर्च करेगा। पूरे जनपद के चयनित नगर निकायों में 53 मार्ग बनाए जाएंगे।
आनंदनगर में 11 सीसी मार्ग के लिए दो करोड़ तीन लाख, बृजमनगंज में चार सड़क के लिए 66 लाख 42 हजार, चौक की 8 सड़क के लिए एक करोड़ 82 लाख, घुघली में दो सड़क पर 47 लाख, नौतनवा में 9 सड़क पर 2 सड़क पर 55 लाख, निचलौल में 11 सड़क पर एक करोड़ 86 लाख, पनियरा में 6 सड़क पर एक करोड़ 61 लाख व परतावल की दो सड़कों पर 54 लाख रुपये की धनराशि खर्ची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें