फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूपी बोर्ड के मेधावियों का राज्य स्तर पर होगा सम्मान

Sun, 08 Jun 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा-2025 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य व जनपद स्तरीय टाप टेन सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों को टैबलेट व नकद राशि देकर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सूची में शामिल विद्यार्थियों का सम्मान जहां लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे। जनपद में भी उसी दिन जिला स्तरीय टाप टेन मेधावियों को डीआईओएस व प्रशासन पुरस्कृत करेगा।
राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को एक लाख रुपये नकद व टैबलेट तो जनपदीय टाप टेन में शामिल मेधावी टैबलेट के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। महराजगंज जनपद से हाईस्कूल स्टेट टाप टेन में अनुपमा सिंह व दीप सिखा ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट टाप टेन में अभिषेक मद्धेशिया ने स्थान बनाया। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 10वीं के 10 और 12 वीं के 10 विद्यार्थियाें को सूचीबद्ध कर उनका डाटा तैयार कर लिया है। 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियाें को अच्छे अंक हासिल करने पर जिले पर प्रोत्साहन राशि और टैबलेट देने के निर्देश के क्रम में विभाग को शासन से 20 टैबलेट प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें